दिल्ली के रोहिणी से वांछित अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

अपहरण के एक मामले में वांछित 23 ‍वर्षीय आरोपी को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से दो पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उसे पकड़ लिया गया और उसके पास से दो पिस्तौल बरामद की गईं, जिनमें से एक में तीन कारतूस थे। पुलिस ने बताया कि शहजाद बाहरी दिल्ली में सक्रिय सैफ-कैफ गिरोह का प्रमुख सदस्य है और वह पहले भी प्रेम नगर में हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि वह एक लड़की के कथित अपहरण के सिलसिले में सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एक मामले में भी वांछित है। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह कैफ नाम के एक गैंगस्टर के निर्देश पर दुकानदारों और छोटे विक्रेताओं से रंगदारी वसूलने के लिए हथियार रखता था। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत