मेरठ में वांछित बदमाश की गोली लगने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2025

मेरठ में 25,000 रुपये का इनामी वांछित अपराधी एक मुठभेड़ में बृहस्पतिवार शाम मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रिंकू गुर्जर हत्या के एक मामले में फरार था। उसने कथित तौर पर आजाद नामक एक निवासी पर गोली चलाई और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

एसपी ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि पांचली खुर्द गांव में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान रिंकू गुर्जर के रूप में हुई, जो एक वांछित इनामी अपराधी था।

एसपी मिश्रा ने बताया, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद