छोटे मैदान पर ऐसी ही आक्रामक पारी खेलना चाहता था : श्रेयस अय्यर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2020

शारजाह। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में 38 गेंद में नाबाद 88 रन बनाने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि छोटे मैदान पर इस तरह की पारी खेलने का यह सही समय था और वह इसी सोच के साथ उतरे थे। दिल्ली ने केकेआर को 18 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। दिल्ली के पांच विकेट पर 228 रन के जवाब में इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने केकेआर को मैच में लौटा दिया था लेकिन अंत में 18 रन पीछे रह गए।

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है कि अगले साल कुछ खेल प्रतियोगितायें आयोजित कर पायेंगे - किरेन रिजिजू

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जिस तरह से वे खेले, मुझे इस पर गर्व है।हमने हार नहीं मानी जो इस टीम की खूबी है। दो छकके और लग जाते तो हम जीत सकते थे।’’ उन्होंने कहा कि पारी की अच्छी शुरूआत कर पाने में अब तक नाकाम रहे सुनील नारायण की भूमिका को लेकर कोचों से बात की जायेगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हम आंद्रे रसेल को और समय देना चाहते हैं। नारायण की भूमिका के बारे में कोचों से बात करेंगे लेकिन मुझे उस पर पूरा भरोसा है।

प्रमुख खबरें

Women Health: मेनोपॉज के बाद क्यों होता है Sexual Pain? जानें हार्मोनल बदलाव और इसके प्रभावी Treatment

Bulandshahr Road Accident: डंपर से टकराई बस, बच्ची समेत 2 की मौत और 24 घायल

Sultanpur में दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व MLA Santosh Pandey का गार्ड घायल

Tibet Glacier Burst: नेपाल-चीन सीमा पर Barrier Lake फटने से भीषण तबाही, 475 की मौत और 1500 Missing