भारत के चुनाव में दखल देकर पलटना चाहता है नतीजे, दोस्त रूस ने अमेरिका को क्यों लगाई फटकार

By अभिनय आकाश | May 09, 2024

रूस ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप करने और देश में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया ब्रीफिंग में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने यह भी कहा कि अमेरिका को खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ नाकाम हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का विश्वसनीय सबूत देना बाकी है। भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए जखारोवा ने कहा कि अमेरिका में भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास की समझ का अभाव है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव प्रचार में अचानक कुर्ता उठाकर बेल्ट दिखाने लगे तेजस्वी यादव, बोले- डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा है लेकिन...

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कड़ी प्रतिक्रिया में रिपोर्ट को पक्षपातपूर्ण बताया और कहा कि यूएससीआईआरएफ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट के हिस्से के रूप में भारत विरोधी प्रचार प्रकाशित करना जारी रखा है। रूसी अधिकारी ने अमेरिका के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि एक भारतीय खुफिया अधिकारी ने कथित तौर पर गुरपतवंत सिंह पन्नून को मारने की योजना बनाई थी। 

प्रमुख खबरें

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया

India vs Sri Lanka: सोनल दिनुशा के शतक से दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती श्रृंखला

Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे