पाक सीनियर्स के समय पर संन्यास न लेने पर वकार यूनिस ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2019

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने कहा कि उनके देश के सीनियर खिलाड़ी अपना चरम बीत जाने के बाद भी करियर लंबा खींचते रहने के दोषी हैं और उन्होंने हाल में समाप्त हुए विश्व कप जैसे खराब प्रदर्शन से बचने के लिये क्रिकेट बोर्ड से फार्म और फिटनेस से समझौता नहीं करने के लिये कहा है। पाकिस्तान विश्व कप में राउंड रोबिन चरण में ही बाहर हो गया था। मेजबान इंग्लैंड ने टूर्नामेंट का खिताब जीता। 

वकार ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि आखिरी क्षणों तक हमारी विश्व कप टीम तय नहीं हुई थी। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे सीनियर खिलाड़ी अपना करियर खींचते रहने की कोशिश करते हैं और कोई भी उनसे नहीं कहता कि यह सम्मान के साथ विदाई लेने का समय है। उन्होंने ‘दैनिक जंग’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों से हम ऐसा देख रहे हैं। आखिरी क्षणों में सीनियर को टीम में शामिल कर दिया जाता है क्योंकि बोर्ड को बड़े टूर्नामेंट में हार का डर रहता है। अफगानिस्तान के खिलाफ हम जिस तरह से जूझते रहे वैसा नहीं होना चाहिए था। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम चयन में फिटनेस मामलों, वरिष्ठता और अन्य मसलों पर समझौता करते हैं।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!