वकार यूनिस ने भारतीय क्रिकेट टीम के खेल भावना पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाये हैं। पाकिस्तान इस मैच में भारत का समर्थन कर रहा था क्योंकि इसमें जीत से सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती। 

इसे भी पढ़ें: अब होगी भारत की अग्नि परीक्षा, बांग्लादेश के खिलाफ टीम में किया गया बदलाव

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्त ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिये भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है। इंग्लैंड के अब दस अंक हैं जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। इंग्लैंड को अब अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है जबकि पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज