By अंकित सिंह | Apr 08, 2025
सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि पिछले सप्ताह संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम आज (8 अप्रैल) से लागू हो गया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 (2025 का 14) की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केंद्र सरकार 8 अप्रैल, 2025 को उक्त अधिनियम के प्रावधानों के लागू होने की तिथि के रूप में नियुक्त करती है।