'बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून', मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद सीएम ममता बनर्जी का ऐलान

By अंकित सिंह | Apr 09, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके। आप संदेश देते हैं कि सभी को एक साथ रहना है।

इसे भी पढ़ें: वक्फ (संशोधन) अधिनियम बंगाल में लागू नहीं होगा: ममता

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा ने 3 अप्रैल को पारित किया था, और संसद के दोनों सदनों में मैराथन बहस के बाद अगले दिन तड़के राज्यसभा ने भी इसे पारित कर दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। ममता ने कहा, "इतिहास बताता है कि बंगाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत सभी एक साथ थे। विभाजन बाद में हुआ। और जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देना हमारा काम है।" बनर्जी ने कहा कि अगर लोग एक साथ हों, तो वे दुनिया को जीत सकते हैं।

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे ने दी 12 सितंबर की चेतावनी, फडणवीस ने बातचीत की पेशकश की

Subhash Chandra Debt Case: 22 हजार करोड़ के दावों पर महज 6.5 करोड़ का सेटलमेंट, Banks अब NCLAT में करेंगे Legal Fight

नेपाल में बारिश से गंडक का बढ़ा जलस्तर, महराजगंज के तटीय गांवों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

HDFC Bank CEO Shashidhar Jagdishan का बड़ा फैसला, 2026 में Retirement के साथ खत्म होगा शानदार कार्यकाल