Waqf Bill: चुनाव से पहले Ajit Pawar ने बढ़ाई BJP की टेंशन! बोले- अल्पसंख्यकों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे

By अंकित सिंह | Aug 12, 2024

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को लेकर राजनीति लगातार जारी है। फिलहाल इसे जेपीसी के पास भेज दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर एनसीपी प्रमुख अजित पवार का बयान भाजपा की टेंशन को बढ़ सकता है। धुले में एनसीपी जन सम्मान यात्रा को संबोधित अजित पवार ने कहा कि केंद्र सरकार एक नया बिल (वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024) लेकर आई है। इस बिल को JPC के पास भेजा गया है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ किरेन रिजिजू ने की बैठक, जानें क्या हुई बात

पवार ने कहा कि हमने तय किया है कि इस शैक्षणिक वर्ष से ईडब्ल्यूएस और पिछड़े वर्ग की महिलाओं की कॉलेज शिक्षा को पूरी तरह से प्रायोजित किया जाएगा। 8 अगस्त को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नासिक के डिंडोरी से अपनी जन सम्मान यात्रा शुरू की। यह एक महत्वाकांक्षी अभियान है जो राज्य के अधिकांश हिस्सों में जाएगा और अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा। यात्रा का मुख्य फोकस 70-80 निर्वाचन क्षेत्रों पर है, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चुनाव लड़ना चाहती है, जिसमें महिला मतदाताओं पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में रंगी सड़कों पर फिसले दोपहिया वाहन, सरकार ने पुलिस को दिए जांच के आदेश

India Gate पर धरने पर बैठे Ankita Bhandari के माता-पिता को हिरासत में लेकर छोड़ा

Surat में पशुओं का टॉनिक बच्चों की दवा बनाकर बेचने वाला मेडिकल स्टोर संचालक अरेस्ट

Bihar के Vaishali में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत