'वक्फ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से...', AIMPLB का विरोध प्रदर्शन पर बोली BJP

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि वक्फ बोर्ड को भू-माफियाओं और लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराकर गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे गरीब मुसलमानों के हित में इस्तेमाल करने की बजाय भू-माफियाओं की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। यह दुखद है, उन्हें गरीब मुसलमानों की चिंता करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: फाइनेंस बिल 2025 लोकसभा से पास, रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएसपीएलबी) के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि यह दुखद है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएसपीएलबी) ने ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड को इसमें शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया। जो लोग इस मुद्दे पर विरोध कर रहे हैं, उन सभी को एक साथ लाया जाना चाहिए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद नेता तेजस्वी यादव वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरार राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव आपका साथ देने और आपको मजबूत करने आए हैं। हमने संसद, विधानसभा और विधान परिषद में इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक बिल का विरोध किया है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद