Kaun Banega Gujaratna Sardar: गुजरात में वार-पलटवार का दौर जारी, सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे

By अंकित सिंह | Nov 28, 2022

गुजरात में आज चुनावी सरगर्मियां काफी तेज रही। गुजरात में विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से आज जमकर प्रचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आज गुजरात में लगातार चुनावी प्रचार किया। गुजरात में आज भाजपा को बड़ा तब बड़ा झटका लगा जब उसके वरिष्ठ नेता रहे जयनारायण व्यास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके अलावा आज अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवारइसुदान गढ़वी और गुजरात के आप प्रमुख गोपाल इटालिया अपनी-अपनी सीटों से जीत रहे हैं। 

नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में अलग-अलग रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र शांति, एकता और सद्भावना है और आज गुजरात की प्रगति हमारी एकता पर आधारित है। गुजरात का गांव हो या शहर, एकता का माहौल आज गुजरात की फितरत बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे कच्छ ने 2002 में तय किया, मोदी के नेतृत्व में चलने का और मोदी ने तय किया, यह कच्छ पहले से कहीं ज्यादा शान, शान और शान से खड़ा हो गया है। 

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना

गुजरात के सावली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो उसे घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब दिए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के शासन में हमारे जवानों के सिर काट लिए जाते थे', अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने देश को किया सुरक्षित

जयनारायण व्यास कांग्रेस में शामिल हुए

गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में व्यास (75) यहां अहमदाबाद में पार्टी में शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद थे। व्यास ने मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस की सराहना की। भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि जिस घर में 32 साल रहे, उसे छोड़कर जाने का दुख होता है। लेकिन, मैंने देखा कि वहां एक बड़ा बरगद का पेड़ फैला हुआ था। और आप लोग जानते हैं कि बरगद के पेड़ के नीचे कुछ भी नहीं उगता।

खड़गे का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए अपने दो प्रधानमंत्रियों को खोया है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी से संबंधित कोई नेता देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुआ था? इससे एक दिन पहले ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आतंकवाद को लेकर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद के प्रति नरम रुख रखने वालों और विकास के विरोधियों से सावधान रहे गुजरात की जनता

भाजपा को पहले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गुजरात विधानसभा चुनावों में कच्छ जिले में अपना विजयी अभियान बरकरार रखने का भरोसा है जबकि कांग्रेस ग्रामीण इलाकों में बड़ी खामोशी से अभियान चला रही है और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव को त्रिकोणीय बनाने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप