नॉर्दन एलायंस के खिलाफ चल रहा भीषण युद्ध, तालिबान को मिला अलकायदा और पाक का साथ

By अनुराग गुप्ता | Sep 04, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान का राज है लेकिन पंजशीर घाटी अभी भी उनसे काफी दूर है। क्योंकि पंजशीर घाटी को बचाने के लिए नॉर्दन एलायंस ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रखा है। हालांकि अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार का गठन हो चुका है और पाकिस्तान अपने फायदे के लिए इसका समर्थन कर रहा है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजशीर में चल रहे युद्ध में तालिबान के साथ पाकिस्तान सैनिक के भी मारे जाने की खबर है। दरअसल, नॉर्दन एलायंस की रेजिस्टेंस फोर्स ने मारे गए एक पाकिस्तान के सैनिक के आईडी कार्ड की तस्वीर जारी की। जिससे यह समझा जा सकता है कि पाकिस्तान के सैनिक भी पंजशीर में कब्जा करने की तालिबान की कोशिशों का समर्थन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजशीर पर कब्जा करने का ख्वाब देखने वाले तालिबानियों के लिए काफी हैं 'बाबा जालंदर', डर से कापते हैं चरमपंथी 

20 दिन से जारी है भीषण युद्धतालिबान की काबुल में एंट्री के साथ ही अशरफ गनी अफगानिस्तान छोड़कर चले गए और 34 में से 33 प्रांतों पर तालिबान का कब्जा हो गया लेकिन पंजशीर घाटी पर तालिबान अभी तक कब्जा नहीं कर पाया है। इतिहास के पन्नों को पलटे तो पिछली बार भी जब तालिबानी चरमपंथियों का शासन था, तब भी पंजशीर घाटी तक उनकी पहुंच नहीं हो पाई थी और इस बार भी कोशिशें जारी हैं लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। दरअसल, अहमद मसूद के नेतृत्व में नॉर्दन एलायंस मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और तकरीबन 1200 से अधिक चरमपंथियों को ढेर कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप