जंग ने बनाया Ukraine को Drone Interceptor का किंग, अब खाड़ी देशों को दे रहा रक्षा तकनीक

By Neha Mehta | Mar 21, 2026

यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वे ईरानी ड्रोन हमलों से बचने में पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र के पांच देशों की मदद कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने भी इस तरह की सहायता के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान युद्ध के बीच यूक्रेन हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने में अपनी संभावित भूमिका पर विचार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis: गैस की कमी से भारत के Auto Sector पर संकट, Production पर लग सकता है ब्रेक

इस सप्ताह पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र का दौरा करने वाले यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन ने वहां नागरिकों और महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा के लिए ‘इंटरसेप्टर यूनिट’ तैनात की हैं और इसे बढ़ाने पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी सैन्य विशेषज्ञ संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और जॉर्डन में काम कर रहे हैं। उमेरोव ने कहा कि यूक्रेन इन देशों के साथ दीर्घकालिक सुरक्षा सहयोग के लिए आगे उठाए जाने वाले कदमों का आकलन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

जेलेंस्की ने बताया कि अमेरिका ने क्षेत्र में तैनात अपने सैनिकों के लिए दो क्षेत्रों में विशेषज्ञ सहायता मांगी है, जबकि यूरोपीय देशों के अनुरोधों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, ड्रोन सहयोग को लेकर अमेरिका और यूक्रेन के बीच संबंध स्पष्ट नहीं हैं। जेलेंस्की ने पिछले सप्ताह कहा था कि ड्रोन उत्पादन समझौते के लिए व्हाइट हाउस की मंजूरी का इंतजार है, लेकिन अगले ही दिन डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन की मदद की पेशकश को ठुकराते हुए कहा, “नहीं, हमें ड्रोन रक्षा के मामले में उनकी मदद की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश