दिल्ली भाजपा और आप सरकार में कोविड टीकाकरण को लेकर जुबानी जंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार जारी टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही है। वहीं, आम आदर्मी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कोविड टीके के बजाय विज्ञापन पर पैसे खर्च कर रही है।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस के सामने पहले नोटिस पर ट्विटर इंडिया के एमडी नहीं हुए पेश, दूसरी नोटिस भेजा गया

सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार 21 जून से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकरण कराएगी और केंद्र सरकार राज्यों को टीकों की खुराकें वितरित करेगी। इस बीच, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, “ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टीका खरीदने की आजादी मांगी और केंद्र सरकार ने उन्हें इसकी अनुमति दी।

लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में टीका खरीदने में विफल होने के बाद उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार राज्यों के लिए टीका खरीदे।” उन्होंने कहा, “ यह बिल्कुल साफ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने टीका खरीद में नाकाम रहने पर टीकाकरण को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल