2 दिनों में फिर से युद्ध शुरू होगा, नेतन्याहू ने ईरान को दी बड़ी धमकी

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2026

ईरान के साथ युद्ध को लेकर इजराइल ने बड़ा दावा कर दिया है। दो दिनों के अंदर फिर से युद्ध शुरू हो सकता है और अगर ईरान हमला करता है तो फिर से युद्ध शुरू होगा। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई नहीं हमारे निशाने पर हैं। इजरायली सेना को तैयार रहने के हमने आदेश दे दिए हैं। आईडीएफ ब्लू एंड वाइट ऑपरेशन के लिए तैयारी करें।  यह बड़ा बयान इजराइल की तरफ से दिया गया है। दो दिनों के अंदर युद्ध शुरू हो सकता है। अगर ईरान ने हमला किया तो फिर से युद्ध शुरू होगा।  पिछले कुछ घंटों से अमेरिका और ईरान के बीच भले ही शांति हो लेकिन इजराइल ने नया मोर्चा खोल दिया है। अमेरिका और ईरान में बातचीत के बीच अब इजराइल के इस एक्शन से पश्चिम एशिया में तनाव गहरा गया है। दरअसल इजराइल ने ट्रंप के लेबनान में हमले रोकने की अपील के बावजूद हिजबुल्ला को दहलाया है। संकेत साफ हैं। इजराइल किसी से भी रुकेगा नहीं। ऐसा इसीलिए क्योंकि नेतन्याहू ने एक बार फिर से यह साफ किया है कि उनकी सेना का लेबनान में ऑपरेशन हिजबुल्लाह के तहत सफाई का काम जारी रहेगा। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब