कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध को बदलने पर चर्चा करेंगे वॉर्नर और सीए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

डेविड वॉर्नर आगामी हफ्तों में खुद की कप्तानी पर लगे आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से चर्चा करेंगे क्योंकि बोर्ड पूर्व वनडे कप्तान आरोन फिंच की जगह यह जिम्मेदारी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपना चाहता है। फिंच ने खराब फॉर्म के कारण रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जबकि अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिये महज 12 महीने का समय बचा है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस जिम्मेदारी को संभालने के लिये प्रबल दावेदार हैं, लेकिन यह निर्भर करेगा कि वह अपना कार्यभार संभाल सकेंगे या नहीं।

दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गयी और उन्हें दो वर्षों तक आस्ट्रेलिया की अगुआई करने से प्रतिबंधित कर दिया गया जबकि वॉर्नर को इससे कहीं कड़ी सजा दी गयी और उनकी कप्तानी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। वॉर्नर के लिये फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी दिया जाना सम्मानजनक होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन मुझे लगता है कि अगर कप्तानी का मौका मिलता है तो यह सम्मानजनक होगा।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट