वार्नर के साथ कड़ा व्यवहार किया गया लेकिन वह बड़े मंच पर अच्छा करेगें: ब्रेट ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

दुबई। पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के बर्ताव से डेविड वार्नर का आत्मविश्वास डिगा है लेकिन यह सलामी बल्लेबाज बड़े मंच का खिलाड़ी है और टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया की सफलता में उसकी भूमिका अहम होगी। सनराइजर्स ने इस साल आईपीएल के पहले चरण में वार्नर को कप्तानी से हटा दिया और यूएई में सत्र बहाल होने पर उन्हें पहले दो मैचों में साधारण प्रदर्शन के बाद अंतिम एकादश से भी बाहर कर दिया गया। ली को उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया अपना पहला टी20 विश्व खिताब जीतने में सफल रहेगा। आस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: खिताब की प्रबल दावेदार है विराट सेना, स्टीव स्मिथ ने की भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ

आस्ट्रेलिया के लिए 76 टेस्ट और 221 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले ली ने कहा कि आस्ट्रेलिया के लिए वार्नर के अलावा मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ली को इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बल्लेबाज लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शीर्ष चार या पांच बल्लेबाज और गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारत संभवत: खिताब का प्रबल दावेदार है। पिछले कुछ महीनों के प्रदर्शन को देखें तो मेरी नजर में लोकेश राहुल टूर्नामेंट का शीर्ष स्कोरर और मोहम्मद शमी सबसे अधिक विकेट चटकाने वाला गेंदबाज होगा।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार