पाकिस्तान की अपील पर क्या सच में बुलाई गई UNSC की बैठक? जानें क्या-क्या हो सकता है

By अभिनय आकाश | May 05, 2025

सुरक्षा से संबंधित सामान्य मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र की क्लोज डोर मीटिंग बुलाई गई है। इससे पहले खबर आई थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच की स्थिति पर सोमवार को बंद कमरे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद विचार-विमर्श करेगी। इस्लामाबाद ने इस मुद्दे पर आपातकालीन बैठक की मांग की है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि यूएनएससी की बैठक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए बुलाई गई है न कि भारत-पाकिस्तान प्रश्न पर, जिसका मूल रूप से मतलब कश्मीर को उठाना है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस्लामाबाद ने दोनों देशों के बीच तनाव पर बंद कमरे में विचार-विमर्श का अनुरोध किया और ग्रीक प्रेसीडेंसी ने 5 मई को दोपहर में बैठक निर्धारित की है। पांच वीटो-अधिकार प्राप्त स्थायी सदस्यों - चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के अलावा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य  अल्जीरिया, डेनमार्क, ग्रीस, गुयाना, पाकिस्तान, पनामा, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और सोमालिया है। 

इसे भी पढ़ें: राफेल को जाम कर दिया! खौफ से बौखला गए पाकिस्तान के मंत्री

संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के स्थायी प्रतिनिधि और मई के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष राजदूत इवेंजेलोस सेकेरिस ने पहले कहा था, यह एक सैद्धांतिक स्थिति है।  आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हैं। दूसरी तरफ, हम इलाके में बढ़ रहे इस तनाव के बारे में चिंतित हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।  

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी