वेस्टइंडीज को जीत दिलाने के बावजूद भी इस वजह से निराश थे जर्मेन ब्लैकवुड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

साउथम्पटन। इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज के जीत सूत्रधार रहे जर्मेन ब्लैकवुड को शतक से चूकने से ज्यादा इस बात की निराशा है कि वह उस समय क्रीज पर नहीं थे जब टीम ने जीत दर्ज की। ब्लैकवुड ने दूसरी पारी में 95 रन बनाये जिससे वेस्टइंडीज ने रविवार को पहले टेस्ट में इंग्लैंड को चार विकेट से शिकस्त दी। वह उस समय आउट हुए जब टीम 200 रन के लक्ष्य से 11 रन दूर थी। इंग्लैंड के खिलाफ 28 साल के इस खिलाड़ी का रिकार्ड शानदार रहा है। इस टीम के खिलाफ ब्लैकवुड का औसत 50 से अधिक हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगा में 2015 में नाबाद 112 रन की पारी खेली थी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका एकमात्र शतक है। उन्होंने ‘जमैका ऑब्जर्बर’ से कहा, ‘‘ मैं जीत के करीब पहुंच कर आउट होने से खुद से काफी निराश था।’’

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद