चुनाव ड्यूटी बनी मौत का कारण? नदिया में BLO के शव मिलने से सनसनी

By अंकित सिंह | Nov 22, 2025

पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पद पर कार्यरत एक महिला शनिवार सुबह अपने घर पर मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार का आरोप है कि वह काम के तनाव में थी और उसने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि रिंकू तरफदार नाम की बीएलओ छपरा के कृष्णानगर स्थित बंगालझी इलाके में अपने घर के कमरे में छत से लटकी हुई पाई गई। पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने 2026 बंगाल चुनाव की कमान संभाली, EVM पर अब दिखेगी उम्मीदवारों की तस्वीर, जानिए क्या बदलेगा

राज्य के मंत्री उज्ज्वल विश्वास ने मृतक के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर प्रक्रिया को रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बृहस्पतिवार को पत्र लिखकर कहा कि लगातार जारी ‘‘अनियोजित एवं जबरन प्रक्रिया’’ से और अधिक लोगों की जान तथा इस प्रक्रिया की वैधता भी खतरे में पड़ जाएगी। जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार को एक बूथ-स्तरीय अधिकारी फंदे से लटकी मिली थी और उसके परिवार ने भी आरोप लगाया था कि ‘‘एसआईआर संबंधी काम के असहनीय दबाव’’ के कारण उसने आत्महत्या की।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई