सीजफायर के बीच 7 अक्टूबर जैसा बड़ा हमला प्लान कर रहा था हमास? क्या इसलिए इजरायल ने गाजा को धुंआ-धुंआ कर दिया

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास संघर्ष विराम के पहले चरण के दौरान इजरायली क्षेत्र में 7 अक्टूबर जैसा एक और आक्रमण करने की तैयारी कर रहा था। जेरूसलम पोस्ट ने एन12 का हवाला देते हुए ये खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली सुरक्षा कैबिनेट ने 17 मार्च को एक जरूरी बैठक बुलाई थी। इसमें कई अलर्ट पर चर्चा की गई। इसमें संकेत दिया गया था कि हमास इजरायली नागरिकों को निशाना बनाकर घातक हमले कर सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने 18 मार्च को गाजा सीमा के पास रहने वाले इजरायलियों के समूह ओटेफ इजरायल फोरम के साथ भी इस मामले पर चर्चा की है। 

इसे भी पढ़ें: युद्धविराम को धुएं में उड़ाता चला गया... इजरायल ने गाजा, लेबनान, सीरिया सब जगह कर दिया हमला, नेतन्याहू ने बताई वजह

हमास ने आरोपों से किया इनकार

हमास ने आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें निराधार और युद्ध में अपनी वापसी और अपने खूनी आक्रमण को बढ़ाने को उचित ठहराने के लिए बहाना बताया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब इजरायल ने मंगलवार को गाजा में कई घातक हमले किए, जिसमें आंतरिक मंत्रालय के प्रमुख महमूद अबू वत्फा और आंतरिक सुरक्षा सेवा के महानिदेशक बहजत अबू सुल्तान सहित 400 से अधिक लोग मारे गए।

प्रमुख खबरें

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया

Ebola का खतरा बढ़ा! विदेश से आने वालों के लिए सरकार ने लॉन्च किया AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल