क्या ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा? पिता ने दी बड़ी जानकारी

By अंकित सिंह | May 19, 2025

जासूसी के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई हिसार स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता हरीश मल्होत्रा ​​ने दावा किया कि उन्हें उनके पाकिस्तान दौरे के बारे में पता नहीं था और उन्हें कभी कुछ गलत नहीं लगा। ज्योति को 15 मई को पाकिस्तानी गुर्गों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ज्योति के पिता ने कहा कि मुझे नहीं पता था, उसने मुझसे कहा था कि वो दिल्ली जा रही है। उसने मुझे कभी कुछ नहीं बताया। उसका कोई दोस्त हमारे घर नहीं आया। 

इसे भी पढ़ें: Operation Agyaat: सीजफायर सेना के लिए है, गनमैन के लिए नहीं, सबकुछ शांतिपूर्ण ढंग से होगा, अब कौन सा आतंकी मारा गया

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे। यह दावा हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को किया। अधिकारी ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के कथित तौर पर संपर्क में थी। हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि मल्होत्रा ​​के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि हो सकता है उसने वह साझा की हो, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी।

प्रमुख खबरें

Tripura में बांग्लादेश सीमा पर Smart Border परियोजना का अध्ययन शुरू, CM Manik Saha ने दी जानकारी

BRICS Summit के बाद शी चिनफिंग का दो दिवसीय New Delhi दौरा संपन्न

BRICS में Xi Jinping ने रखा 5-सूत्रीय सहयोग प्रस्ताव, Global South की मजबूती पर दिया जोर

इंदौर में Rahul Gandhi के कार्यक्रम को जगह नहीं मिली तो सड़क पर होगा: Jitu Patwari