दो महीने बाहर रहा पर टीम नहीं भूली कि मैंने दो साल तक क्या किया: के एल राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

हरारे। पिछले कुछ समय में चोटों से परेशान रहे लोकेश राहुल एक और श्रृंखला में भारत का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहे हैं और इस दौरान वह टीम प्रबंधन का धन्यवाद करना नहीं भूले जिसने दो महीने उनके टीम से बाहर रहने के बावजूद पिछले दो साल के उनके योगदान को याद रखा। जिंबाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘आप दो महीने के लिए बाहर हो सकते हैं लेकिन वे यह नहीं भूले हैं कि आपने पिछले दो-तीन वर्षों में टीम और देश के लिए क्या किया है।

इसे भी पढ़ें: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का खुलासा, नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे रवि शास्त्री

यह आपको इतना आत्मविश्वास देता है कि आपकी मानसिकता स्पष्ट हो जाती है और आप आवश्यक चीजों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।’’? इस खिलाड़ी को अपने करियर के दौरान कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है और वह अभी खेल हर्निया की सर्जरी से उबरे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘चोटें खेल का हिस्सा हैं और इसने मुझ पर दया नहीं दिखाई है लेकिन यह यात्रा का हिस्सा है।’’ राहुल जून में स्वदेश में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की शुरुआत के पहले से टीम से बाहर हैं। मौलिकता बहुत महत्वपूर्ण है और राहुल का मानना ​​​​है कि नेतृत्वकर्ता के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने अपनी पहचान बनाए रखने का प्रयास किया और टीम के अन्य सदस्यों को उनकी व्यक्तिगत पहचान बनाए रखने दी। राहुल से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चलने का प्रयास किया है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं वहां जाकर कुछ और नहीं बन सकता। तब मैं स्वयं के लिए, टीम के लिए या खेल के प्रति निष्पक्ष नहीं रहूंगा। मैं कोशिश करता हूं कि मैं वही रहूं जो मैं हूं और अन्य खिलाड़ियों को वैसा ही रहने दूं जैसा वे चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन लोगों (धोनी) के साथ अपनी तुलना भी नहीं कर सकता, उन्होंने देश के लिए जो किया है उसकी उपलब्धि कहीं अधिक है और मुझे नहीं लगता कि कोई नाम उनके समान लिया जा सकता है।’’ चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे खिलाड़ियों के बारे में राहुल ने कहा, ‘‘मैं, कुलदीप और दीपक (चाहर), हम सभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे (रिहैबिलिटेशन के लिए) और सभी इस श्रृंखला की तैयारी कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे पता है कि उन्होंने अच्छी तैयारी की है और वे जानते हैं कि उन्हें क्या करने की आवश्यकता है।’’

कुलदीप और चाहर वापसी कर रहे हैं लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मोहम्मद सिराज पिछले छह महीनों से एकदिवसीय ढांचे का हिस्सा हैं। राहुल ने कहा, ‘‘आवेश, सिराज और प्रसिद्ध आईपीएल की शुरुआत से ही लगातार खेल रहे हैं। यह उनके शरीर के प्रबंधन और रणनीतियों से जुड़ा है इसलिए उनके साथ बैठकर बात करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल