शादी से पहले लेस्बियन थी सनी लियोनी? पति डेनियल वेबर ने इंटरव्यू में किया खुलासा

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2020

पॉर्न इंडस्ट्री छोड़कर सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अच्छा काम कमाया। सनी लियोनी ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया और सोलो के दम पर भी कई फिल्में की। सनी लियोनी को पॉर्न इंडस्ट्री छोड़े हुए लंबा वक्त बीत गया है अब वो अपने पति और गोद लिए हुए तीन बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की शादी को 9 साल हो गये है।

सनी और डेनियल वेबर की शादी 2011 में हुई थी। दोनों सालों बाद भी एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सनी लियोनी और डेनियल वेबर की पहली मुलाकात का वो किस्सा जो शायद आपको न पता हो।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मिलकर भारत सहित इन देशों की भी आर्थिक मदद की

डेनियल वेबर और सनी लियोनी साथ में ही पॉर्न इंडस्ट्री में काम करते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने डेनियल के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की।

सनी ने बताया कि में अपनी दोस्त के साथ थी। तभी डेनियल आये और उन्होंने मुझे बताया कि जिसके में साथ थी वो किसी और के साथ बैठा है। मैं डेनियल के बैंड मेट से मिलने के लिए Mandalay Bay जा रही थी. मैं एक्टर पॉली शोर के साथ डेट पर जाना चाहती थी, जो कॉमेडियन भी थे.. लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया।

सनी ने कहा इसी दौरान मेरी मुलाकाल डेनियल वेबर से हुई थी। यहीं से हमारी बातें शुरू हुई। डेनियल वेबर ने मुझे मेरी दोस्त के साथ समय बिताते हुए देखा था इस लिए उन्हें काफी समय तक ये लगता रहा कि मैं लेस्बियन हूं।

इस इंटरव्यू के दौरान डेनियल ने भी सनी लियोनी की इस बात में हां में हां मिलाते हुए कहा कि 'मैं बिल्कुल कंफ्यूज हो गया था क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे और मैं स्थिति को गलत समझ गया था। सनी अपनी दोस्त के साथ कुछ ज्यादा क्लोज थी।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 8 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 8 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Rajasthan Seed Scam | ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹2.44 करोड़ कैश बरामद, कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा पर उगाही रैकेट का आरोप

‘राम मंदिर’ में चढ़ावे में आए करोड़ों रुपये गायब, अखिलेश यादव का बड़ा बयान | Ayodhya Ram Mandir Offering Controversy

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड