Maha Kumbh Mela Train: क्या किया गया महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन में मुफ्त यात्रा का प्रावधान? भारतीय रेलवे का आया इस पर बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2024

श्रद्धा, आस्था और संस्कृति का महापर्व महाकुंभ 12 साल में एक बार आने वाला महाकुंभ पौष पुर्णिमा के दिन यानी 13 जनवरी 2025 को प्रयागराज में होने जा रहा है। महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है। इसमें साधु संतों के अलावा देश विदेश से लाखों लोग शामिल होते हैं। इसको लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, इसी बीच कई झूठी खबरें भी प्रकाशित हो रही हैं। कुछ मीडिया आउटलेट ऐसी रिपोर्ट प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। लेकिन अब भारतीय रेलवे ने 18 दिसंबर को 'आधारहीन और भ्रामक' दावों को खारिज कर दिया कि यात्रियों को महाकुंभ मेले के दौरान मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: प्रयागराज में बोले PM Modi, भारत पवित्र स्थलों और तीर्थों का देश, महाकुंभ की पूरी दुनिया में होगी चर्चा

इसमें आगे बताया गया कि भारतीय रेलवे महाकुंभ के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की अनुमानित आमद को प्रबंधित करने के लिए विशेष होल्डिंग क्षेत्रों, अतिरिक्त टिकट काउंटरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सहित पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

Gujarat ATS ने 438 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में तस्कर Salim Dola को पकड़ा

Omar Abdullah ने BJP के सामने टेके घुटने, सवाल उठाते हुए श्रीनगर सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने छोड़ी NC

Dhanteras पर सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं है, तो घर पर लाएं ये शुभ वस्तुएं, चमक जाएगी किस्मत