क्या उद्धव की लापरवाही की वजह से बिगड़ा सारा खेल? 2 महीने पहले ही इंटेलिजेंस ने दी थी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2022

शिवसेना के अपने विधायकों के बीच व्याप्त असंतोष को नापने में शिवसेना की विफलता ने पार्टी पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पकड़ पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवसेना के विधायकों द्वारा दिखाए गए असंतोष ने राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) की क्षमता पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, जिसे महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए रखा गया है। लेकिन वो भी महाराष्ट्र सरकार के आसन्न संकट को दूर करने में विफल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: उद्धव सरकार गिरने के आसार बढ़े, सबसे बड़े विभाजन की ओर बढ़ रही है शिवसेना

 इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी अक्सर सरकार को मौखिक रूप से दी जाती है। ऐसे में एसआईडी की मदद से कुछ एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए थे। हालांकि, सवाल यह है कि क्या सरकार को इनपुट मुहैया कराया गया था। सूत्रों ने कहा कि कई बार राज्य पुलिस को राजनेताओं के विशेष सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त पुलिस अधिकारियों से खुफिया जानकारी भी मिलती है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द

Poland School Attacks: 50 हजार स्कूलों की जांच के बीच पुलिस ने 76 संदिग्धों को पकड़ा

Indian Sweet Recipe: उबले आलू से घर पर बनाएं टेस्टी Crispy Jalebi, नोट करें बनाने का आसान तरीका

प्रदर्शनकारियों को Delhi Police की हिरासत के बाद Indian Youth Congress ने शुरू की लीगल हेल्पलाइन