मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल में धो रहे कपड़े,ऑनलाइन की कैबिनेट की बैठक

By दिनेश शुक्ल | Jul 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश में कोरोना की समीक्षा के साथ ही जनता से जुड़े कार्यों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निपटाने में लगे है। मुख्यमंत्री लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकों में अस्पताल से ही शामिल हो रहे है। मंगलवार को तो मुख्यमंत्री ने मंत्रीयों के साथ वीसी के माध्यम से कैबिनेट बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मोहर लगाई। इसी बीच अस्पताल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में बताया कि वह चाय बनाने से लेकर कपड़े धोने का काम स्वमं ही कर रहे है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, चूंकि मैं कोविड पॉजिटिव हूं, इसलिए मैं अपने कपड़े खुद धो रहा हूं। इससे मुझे बहुत फायदा हुआ है। फिजियोथेरेपी सेशन के बाद भी मैं अपनी मुठ्ठी नहीं बांध पा रहा था, क्योंकि हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। लेकिन अब यह पूरी तरह से ठीक है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर