Washington Sundar की चोट ने खोली Ayush Badoni की किस्मत, New Zealand Series में Team India से बुलावा

By अंकित सिंह | Jan 12, 2026

आयुष बडोनी को भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार मौका मिला है क्योंकि ऑलराउंडर गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि रविवार को वडोदरा के कोटंबी स्थित बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय वाशिंगटन सुंदर को अपनी बाईं पसली के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ।

वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में सिर्फ पांच ओवर फेंके और 25 रन दिए, पहली पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 26 वर्षीय सुंदर न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे। हालांकि, बाद में वे नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की चार विकेट की जीत में सात रन बनाए। मैच के बाद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की कि वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन हुआ है और उनका स्कैन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से बाहर होने पर Shubman Gill का दर्द, बोले- 'किस्मत पर भरोसा', Team India को दी शुभकामनाएं

गौरतलब है कि सुंदर की चोट टीम इंडिया के लिए एक और झटका है, क्योंकि इससे पहले ऋषभ पंत भी प्रशिक्षण के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे। पहले वनडे में पंत की जगह ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका