पंजाब के खिलाफ शुरूआत करेगी राजस्थान रायल्स, स्मिथ पर निगाहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

जयपुर। राजस्थान रायल्स टीम सोमवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मुकाबले में आमने सामने होंगी तो उसके आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की निगाहें क्रिकेट में शानदार वापसी पर लगी होगी। स्मिथ और डेविड वार्नर पर दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद एक साल पहले एक वर्ष का प्रतिबंध लगा था।  स्मिथ पिछले साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दो मैचों में खेलते दिखे थे लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गये। यह प्रतिबंध केवल राज्य और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट तक ही सीमित था, घरेलू क्रिकेट या क्लब क्रिकेट के लिये लागू नहीं था।  वापसी के लिये आईपीएल सही मायने में शुरूआत होगी और स्मिथ इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप से पहले इसका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने RCB को हराया

उनकी गेंदबाजी में भी काफी गहराई है जिसमें तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट विश्व कप के लिये भारतीय टीम में स्थान हासिल करने पर निगाह लगाये होंगे। वरुण आरोन, धवल कुलकर्णी, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढी और कुछ अन्य विकल्प राजस्थान के लिये विभिन्न हालात में आजमाने के लिये मौजूद होंगे। वहीं रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाली पंजाब की टीम अपने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और लोकेश राहुल पर निर्भर होगी कि ये उसे आक्रामक शुरूआत दिलाये। वहीं पंजाब की टीम जल्दी ही वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज का विकेट झटकने की कोशिश करेगी। कप्तान अश्विन यह साबित करने के लिये बेताब होंगे कि वह इस प्रारूप में भी अंतर पैदा कर सकते हैं। मोहम्मद शमी, एंड्रयू टाई और मुजीबुर रहमान की मौजूदगी से पंजाब की गेंदबाजी मजबूत दिखती है। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal