Watch Video | भारत में कभी नहीं खत्म होगी- हिंदू-मुस्लिम एकता! जयपुर में ईद पर नमाज अदा कर रहे मुसलमानों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2025

ईद-उल-फ़ितर, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है जो रमज़ान के अंत का प्रतीक है, जो उपवास, प्रार्थना और दान के लिए समर्पित महीना है। इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार, नए चाँद के दिखने पर आधारित है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं, जो चाँद के दिखने पर निर्भर करता है। रमज़ान के महीने में लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। इस साल रमज़ान का महीना 29 दिनों का था, जबकि पिछले साल यह 30 दिनों का था। देश में कुछ उपद्रवी हिंदू-मुस्लिम एकता का खत्म करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं लेकिन उनकी संख्या काफी कम हैं। वह भारत देश में अपने मंसूबों में इतनी जल्दी कामयाब नहीं हो सकते हैं क्योंकि यहां प्यार करने वाले लोग ज्यादा हैं। इसका एक खूबसूरत उदाहरण जयपुर से आया हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!" 

इसे भी पढ़ें: Eid al-Fitr 2025: चांद के दीदार के बाद आज देशभर में मनाई जा रही ईद, जानिए क्यों मनाया जाता है यह पर्व

आपको बता दें कि राजस्थान में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने गुरुवार को बताया कि 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मुस्लिम बहनों को राशन किट वितरित की जाएंगी। मेवाती ने गुरुवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अभियान के तहत राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक जरूरतमंद बहनों को ये किट वितरित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal | भवानीपुर में आधी रात का संग्राम: स्ट्रांग रूम पहुंचे ममता और शुभेंदु के समर्थक, EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर भारी बवाल

Buddh Purnima 2026: Lord Vishnu के 9वें अवतार Gautam Buddha का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

West Bengal Elections | 4 मई के महामुकाबले की तैयारी, BJP ने बुलाई हाई-प्रोफाइल बैठक, ममता को जीत का चौका लगाने का भरोसा

टैरिफ की धमकी दी और युद्ध रुक गया, Donald Trump ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष सुलझाने का दावा