कोहली का वीडियो देखकर भारत के खिलाफ मैच की तैयारी कर रहे हैं बाबर आजम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2019

मैनचेस्टर। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले के लिये भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के वीडियो देखकर तैयारी कर रहे हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत में 63 रन बनाये थे। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि मैने कोहली की बल्लेबाजी देखी है। वह विभिन्न हालात में कैसे खेलता है। मैं उसे देखकर काफी कुछ सीखने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत के लिये उन्होंने कई विजयी पारियां खेली है। मैं भी पाकिस्तान के लिये वही करना चाहता हूं। 

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम दो साल पहले भारत पर चैम्पियंस ट्राफी फाइनल में मिली जीत से प्रेरणा लेगी। बाबर ने कहा कि वह जीत हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और उससे बड़ी प्रेरणा क्या होगी। हम इस मैच के लिये पूरी तरह से तैयार है। यह काफी रोमांचक होगा और पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी होंगी।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन