सपा सांसद राम गोपाल यादव के बंगले में घुसा पानी, स्टाफ ने गोद में उठाकर कार में बैठाया, VIDEO वायरल

By अंकित सिंह | Jun 28, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश शुरू हो चुकी है। लोगों को गर्मी से हारत भी मिली है। हालांकि, जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। पहली ही बारिश में दिल्ली के कई हिस्सों में पानी लग गया है। सुबह से ही लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वीवीआपी इलाके में भी ये दिक्कत देखने को मिल रही है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सपा सांसद राम गोपाल यादव को उनके स्टाफ के सदस्य और अन्य लोग उनकी कार तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके आवास के आसपास का इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Heavy Rain | भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में थम गई हलचल, कई सड़को पर लगा भायानक यातायात जाम | Watch Video

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात से जारी भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा गिर गया। बारिश देर रात तीन बजे शुरू हुई थी। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। लोगों ने भारी बारिश के चलते जलमग्न सड़कों और यातायात जाम में फंसे वाहनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। वहीं, भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन, देश में Petrol-Diesel का भरपूर स्टॉक, अफवाहों से बचें

IPL 2026: RCB ने तोड़ा राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

मैं मौत के मुंह से लौटी हूं, Amit Shah के आरोपों पर बोलीं Mamata Banerjee

Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?