सत्ता में आने पर लोगों को जल, जंगल, जमीन लौटाया जाएगा: झारखंड में बोले राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

बड़कागांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां वह लोगों से जमीनें छीन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लोगों को लौटाया जाएगा। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सरकार बनने पर कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगा और जबरन अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजा दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: लोग महसूस कर रहे हैं बेबाक राहुल गांधी की कमी, बघेल बोले- जल्द से जल्द बनें अध्यक्ष

उन्होंने किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये करने का वादा किया। राहुल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये पर धान खरीद रही है। झारखंड में हमारी पार्टी और सहयोगियों के चुनाव जीतने पर किसानों को वही कीमत दी जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

PM 2.5 के लंबे संपर्क से Type-2 Diabetes का खतरा 16 फीसदी तक बढ़ा, नई रिसर्च में खुलासा

Kangpokpi में उग्रवादियों की गोलीबारी में महिला की मौत, दो घायल

Punjab की 117 विधानसभा सीटों के लिए Draft Electoral Roll जारी, 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां

Harish Rawat ने मंत्री रेखा आर्य की 210 करोड़ रुपये की कथित संपत्ति पर उठाए सवाल