Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम की पानी है विशेष कृपा तो इस दिन करने जाएं दर्शन, बाबा बनेंगे सहारा

By अनन्या मिश्रा | Aug 19, 2025

खाटू श्याम को कई नामों से जाना जाता है, जिसमें हारे का सहारा, तीन बाण धारी और शीश का दानी काफी ज्यादा फेमस है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खाटू श्याम को जग से हारे हुए व्यक्ति का सहारा बनते हैं। साथ ही अपने भक्तों को सभी दुखों से उभारते हैं। खाटू श्याम घटोत्कच के पुत्र और भीम के पोते हैं। खाटू श्याम का असली नाम बर्बरीक है। उनको भगवान श्रीकृष्ण से अपने शीश दान देने पर आशीर्वाद मिला था कि उनको कलियुग में पूजनीय स्थान और प्रसिद्धि मिलेगी।

किस दिन करें दर्शन

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खाटू श्याम के दर्शन एकादशी और द्वादशी तिथि पर करना शुभ माना जाता है। खासकर खाटू श्याम के दर्शन आमलकी एकादशी, जोकि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। उस दिन पर खाटू श्याम के दर्शन करने का विशेष महत्व माना जाता है।

खाटू श्याम के दर्शन के लाभ

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी और द्वादशी तिथि पर खाटू श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे जातक के जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। क्योंकि खाटू श्याम जातक का सहारा बनकर उसको दुखों से उभारते हैं।

ऐसे में जो भी जातक खाटू श्याम के सच्चे मन से दर्शन करते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं, तो उससे जातक के जीवन के दुख दूर हो सकते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कोई मन्नत है, तो उसको खाटू श्याम के दरबार में कम से कम तीन बार दर्शन जरूर करना चाहिए।

अर्पित करें ये चीजें

खाटू श्याम बाबा को इत्र, गुलाब और नारियल अर्पित किए जाते हैं। इसी के साथ भोग में खाटू श्याम को गाय के दूध से बनी मिठाई, चूरमा और खीर चढ़ाया जाता है। यह खाटू श्याम बाबा का प्रिय भोग माना जाता है। वहीं कुछ भक्त बाबा को खिलौने भी चढ़ाते हैं। ऐसा करने से जातक को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें