Kashmir में आयोजित Water Sports Festival Jashn-E-Dal 2023 में युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

By नीरज कुमार दुबे | Jun 21, 2023

कश्मीर स्थित प्रसिद्ध डल झील में जश्न-ए-डल कार्यक्रम के तहत वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों से युवा श्रीनगर पहुँचे हैं। पहले दिन नाव की दौड़ प्रतियोगिता के दौरान युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन में उमड़ रही युवाओं की भीड़ से एक सकारात्मक माहौल बन रहा है साथ ही यह युवाओं के लिए कौशल के प्रदर्शन का मंच भी समृद्ध हो रहा है। दिलबाग सिंह ने कहा कि जी-20 के आयोजन के बाद से डल की सुंदरता और बढ़ गयी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वाटर स्पोर्ट्स के जरिये खेल प्रेमी यहां आएंगे और जब वह डल झील को देखेंगे तो इसके चाहने वालों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होगी। वहीं आयोजन में जुटे प्रतिभागियों का कहना है कि हम पूरी तैयारी के साथ इस बार के जश्न में शामिल हो रहे हैं और घाटी के मौसम तथा यहां खेलों का आनंद ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari