Munak Canal टूटने से दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित: Atishi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2024

दिल्ली की जल संसाधन मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बवाना में मुनक नहर टूटने के बाद दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे शहर के जल शोधन संयंत्र प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, नहर की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हम हरियाणा के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि नहर के पानी को दूसरी उप-शाखा में मोड़ने से तीन जल शोधन संयंत्रों में उत्पादन आज शाम तक सामान्य हो जाएगा।

हालांकि द्वारका जल शोधन संयंत्र पूरी तरह से पानी की आपूर्ति के लिए सीएलसी पर निर्भर है। जब तक सीएलसी में पानी बहाल नहीं हो जाता तबतक द्वारका जल शोधन संयंत्र में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जल बोर्ड कल शाम तक द्वारका में पानी की आपूर्ति सामान्य करने की दिशा में काम कर रहा है। यमुना का पानी दिल्ली तक पहुंचाने वाली मुनक नहर का रखरखाव हरियाणा सरकार करती है।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा के सिंचाई विभाग की एक टीम कल रात से ही नहर टूटने वाली जगह पर मौजूद है और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की टीम भी किसी भी तरह की मदद के लिए वहां मौजूद है।

हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति करने वाली मुनक नहर की एक उप-शाखा बुधवार देर रात क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बवाना क्षेत्र के कई हिस्सों में घुटनों तक जलभराव हो गया।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा