दिल्ली में बीजेपी और आप के खिलाफ लहर, कांग्रेस की बनेगी सरकार, अलका लांबा ने भरी हुंकार

By अंकित सिंह | Jan 04, 2025

दिल्ली चुनाव में कालकाजी से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बड़ा बयान दिया है। लांबा को पार्टी के मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव में उतारा है। उन्होंने कहा कि 2015 और 2020 के चुनाव एक लहर की तरह थे और दिल्ली में उन्हें (आप) जितनी सीटें मिलीं, उतनी कभी किसी को नहीं मिल सकीं। लेकिन नतीजा यह है कि आज दिल्ली की हवा जहरीली है और हमें अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और हमें अस्थायी नहीं, स्थायी समाधान चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आपदा को हटाना होगा, बीजेपी को लाना होगा, मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल की दुनिया झूठ और लूट की

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हम राज्य के लोगों को लाभ दे रहे हैं। हम महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा दे रहे हैं, महिलाओं को 2000-2500 रुपये दे रहे हैं। यह उनके बैंक खातों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं अपने बैंक खाते की पासबुक के साथ आएंगी और दिखाएंगी कि तेलंगाना और कर्नाटक सरकार उन्हें लाभ प्रदान कर रही है। कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है. हम सत्ता में रहे हैं। हम भी विपक्ष में रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर शीला दीक्षित ने फ्लाईओवर नहीं बनाए होते तो दिल्ली में हर जगह जाम होता। बुजुर्ग और बच्चे जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। महामारी होने वाली है। हमारे पास दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने का रोडमैप है।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा