Maharashtra में BJP की जीत के बाद शेयर मार्केट में खुशी की लहर

By रितिका कमठान | Nov 25, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके ही। शनिवार 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए है जिसमें बीजेपी ने फिर सरकार बनाई है। महाराष्ट्र में जीत का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद सोमवार 25 नवंबर को पहली बार शेयर मार्केट खुला है। महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत का असर शेयर मार्केट पर दिखा है। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.38 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.35 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.93 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,278.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

Cricket World Cup 2027 का Schedule तय! Virat Kohli-Rohit Sharma का आखिरी World Cup Mission

Air India हादसे की बरसी पर Gujarat सरकार का संकल्प, त्रासदी की जगह बनेगा Mega Health Centre

India Tour पर Japanese Woman का दर्द, बोलीं- Varanasi में पीछा हुआ, Mumbai में यौन उत्पीड़न