Wayanad landslide: सीएम पिनाराई विजयन का बड़ा दावा, अभी भी केंद्र से विशेष सहायता का इंतजार

By अंकित सिंह | Oct 03, 2024

वायनाड भूस्खलन आपदा के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बड़ा दावा किया है। विजयन ने कहा कि इस आपदा के बाद उन्हें केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण सहायता की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई पर्याप्त सहायता प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वायनाड आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। हमें केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण सहयोग की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई ठोस सहायता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हमने सामान्य केंद्रीय हिस्सेदारी के अलावा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 291 करोड़ रुपये के आपातकालीन राहत कोष का अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: झांसी में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरियों पर दौड़ी केरला एक्सप्रेस, यात्रियों की अटक गई सांस

विजयन ने संवाददाताओं से कहा, "यह झूठी कहानी कि केरल ने गलत तरीके से केंद्रीय सहायता प्राप्त करने के लिए आंकड़े बढ़ाए हैं, दुर्भाग्य से कई लोगों के दिमाग में जड़ें जमा ली है। और इसका परिणाम क्या है? केरल के लोगों और सरकार को वैश्विक स्तर पर बदनाम किया गया है।" विजयन ने कहा कि यह सिर्फ झूठी खबर या मीडिया की नैतिकता में चूक का मामला नहीं है। फर्जी खबरों की असली समस्या सिर्फ झूठ नहीं है, बल्कि उनके पीछे का एजेंडा है। और वह एजेंडा स्पष्ट रूप से राज्य और उसके लोगों के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Session: संसद में होगी आर-पार की लड़ाई, कई अहम बिल लाने की तैयारी में Modi Govt!

Ram Mandir फंड पर घमासान: Uddhav Thackeray का BJP पर वार, 5 जुलाई से राम रक्षा आंदोलन

Baby Do Die Do Review: बिना बोले Huma Qureshi ने आँखों से लिखा अभिनय का नया व्याकरण, चंकी पांडे का खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन

Venezuela Earthquake के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला Security Guard, दुनिया हैरान