आसान तरीके से करनी है किचन की सफाई तो अखबार का ऐसे करें इस्तेमाल

By मिताली जैन | Dec 09, 2024

किचन घर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसे हम सभी हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहते हैं। जबकि वास्तव में किचन में तेल के छींटों से लेकर सब्जी के धुएं के कारण बहुत जल्दी गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में किचन की सफाई करना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। अमूमन यह देखने में आता है कि किचन की सफाई के लिए हम घंटों मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी वह क्लीनिंग नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर आप आसान लेकिन प्रभावी तरीक से किचन की क्लीनिंग करना चाहती हैं तो ऐसे मे आप अखबार का इस्तेमाल करें। अखबार की मदद से किचन को बेहद आसानी से साफ किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

ऑयल अब्जॉर्बर की तरह करें इस्तेमाल

अगर आपकी किचन के काउंटरटॉप या स्टोवटॉप पर तेल लग गया है, तो उसे साफ करने में अखबार आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप तेल के छींटों को सोखने के लिए उन पर अखबार बिछाएं। जब यह तेल सोख ले, तो उसे फेंक दें। यह आपके स्पंज को भी चिकना होने से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: Kolhapuri Misal Pav Recipe: घर पर आसानी से बनाकर तैयार करें कोल्हापुरी मिसल पाव, यहां देखें रेसिपी

स्टेनलेस स्टील को चमकाएं

किचन में हम सभी कई तरह के स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। पॉट्स से लेकर पैन या सिंक आदि की क्लीनिंग के लिए भी अखबार का इस्तेमाल किया जा सकात है। बस आप अख़बार को हल्का सा मोड़ लें और अब उसे थोड़े से सिरके से गीला करें। इसे स्टेनलेस स्टील के सामान पर इसे रगड़ें, ताकि उन पर दाग न पड़ें।

सब्ज़ियां और फल करें साफ 

अगर आप अपनी सब्जियों और फल को साफ करते समय गीलेपन से बचना चाहती हैं तो ऐसे में अखबार यकीनन आपके बेहद काम आ सकता है। बस आप अपने किचन काउंटर पर कुछ शीट बिछाएं। अब आप अपने फलों और सब्जियों को धोएं और अतिरिक्त पानी को कागज़ पर टपकने दें। यह आपके काउंटर टॉप को गीला होने से बचाएगा।

चिमनी के फिल्टर को करें साफ 

क्या आप चिमनी के फिल्टर पर लगे तेल से परेशान हैं तो ऐसे में प्री-क्लीनर के रूप में अखबार का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अखबार पर डिश सोप लगाएं और फिल्टर धोने से पहले अतिरिक्त तेल पोंछ लें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway