Cheating Ways In Relationship । क्या आप पार्टनर के पीठ पीछे करते हैं रोमांस, फिर इन तरीकों से छिपाते हैं अपना कांड?

By एकता | Jul 06, 2023

आज के समय में रिश्ते के मामले में किसी व्यक्ति पर आंख बंद कर के भरोसा करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। लेकिन हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? दरअसल, आज के दौर के रिश्तों में से प्यार खत्म हो गया है। जहाँ पहले ईमानदारी और भरोसा रिश्ते की पहचान हुआ करते थे। आज के लोग रिश्ते में रहते हुए इन्हीं दोनों चीजों का जमकर फायदा उठा रहे हैं। पार्टनर को धोखा देकर दूसरे लोगों के साथ रिश्ता बनाना एक ट्रेंड बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि धोखेबाज लोग कैसे अपने पार्टनर को उनकी पीठ पीछे धोखा देते हैं। चलिए आज हम आपको लोगों के फरेब करने के तरीकों के बारे में बताएँगे, जिनमें झूठ बोलने से लेकर रोमांस छुपाने तक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । पार्टनर की मेंटल हेल्थ खराब कर सकती है रिश्ता, देखभाल से हो सकता है सुधार, जानें कैसे

फेक इमरजेंसी- पार्टनर को धोखा देने के लिए लोग इस बहाने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जब एक व्यक्ति को अपने पार्टनर से छुपकर किसी से मिलना होता है, तब वह फेक इमरजेंसी का बहाना लगता है। इमरजेंसी का नाम सुनकर पार्टनर को ऐसे लोगों पर शक भी नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Intimacy Positions । पार्टनर के साथ रोमांटिक होने का मौसम है मानसून, ज्यादा मजे के लिए इन पोजीशन को करें ट्राई

सोशल मीडिया को छुपाना- सोशल मीडिया आजकल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। इसकी मदद से लोग एक समय पर कई लोगों को एक साथ डेट कर रहे हैं। अपने रिश्तों को छिपाने के लिए लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को छिपाते हैं ताकि उनके पार्टनर को उनपर किसी भी तरह का कोई शक न हो। इसके अलावा धोखा छिपाने के लिए लोग अपनी प्रोफाइल को हमेशा एडिट कर के रखते हैं।

प्रमुख खबरें

UN में भी पिट गए ईरान के दुश्मन, कैसे ढाल बन कर खड़े हो गए रूस-चीन

दुनिया ईरान सीजफायर में लगी इधर बॉर्डर पर बड़ा धमाका, 72 घंटे में क्या करने जा रहा भारत? जारी हुआ NOTAM

महायुद्ध की कगार से लौटी दुनिया! US-ईरान में 2 हफ्ते का सीज़फ़ायर, कच्चे तेल की कीमतों में $18 की भारी गिरावट

Prabhasakshi NewsRoom: Russia देता रहा सटीक लोकेशन, Iran उड़ाता रहा अमेरिकी ठिकाने, US रह गया था हक्का बक्का