महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘मी टू’ के आरोपों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का इस्तीफा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कुछ साल पहले लगे ‘मी टू संबंधी आरोपों’ को लेकर उनका इस्तीफा मांगा है। रेखा शर्मा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि यह ‘शर्मनाक’ है कि ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है कि ऐसे व्यक्ति को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है। हम नहीं चाहते कि कोई भी दूसरी महिला उस अनुभव और उत्पीड़न का सामना करे जिससे एक महिला आईएएस अधिकारी को गुजरना पड़ा था।’’

इसे भी पढ़ें: पॉर्नोग्राफी निर्माण मामले में राजकुंद्रा को तीन महीने बाद कोर्ट ने दी जमानत

इस साल तीन मई को पंजाब महिला आयोग की अध्‍यक्ष मनीषा गुलाटी ने राज्य सरकार से कहा कि वह आईएएस अफसर के लिए इंसाफ चाहती हैं, जिनका अब पंजाब के बाहर तबादला हो गया है। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर अगर राज्य सरकार एक सप्ताह में उन्हें अपने रुख से अवगत नहीं कराती है तो वह भूख हड़ताल करेंगी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की है।

प्रमुख खबरें

समुद्र में सुरक्षा कवच हुआ मजबूत, INS निपुण कैसे भारत की रक्षा करेगा?

कोलकाता में होर्डिंग विवाद: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस थाने में पेश हुए

बजरंग दल से भिड़ने वाले मोहम्मद दीपक को SC से राहत, FIR पर रोक, क्या अभिषेक मनु सिंघवी की दलील बनी वजह

Sukesh Chandrasekhar Case: 2 साल की सजा के लिए 8 साल जेल क्यों? Delhi HC में न्यायिक पक्षपात पर छिड़ा संग्राम