WCL ने कर्मचारियों, अंशधारकों के लिए मोबाइल, डेस्कटॉप एप शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। कोल इंडिया की इकाई वेस्टर्न कोलफील्ड्स लि. (डब्ल्यूसीएल) ने अपने कर्मचारियों और अंशधारकों के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप एप ‘संवाद’पेश की है। यह एप सुझावों, प्रतिक्रिया और अनुभवों को साझा करने को वर्चुअल मंच के रूप में काम करेगी। कंपनी ने यह एप ऐसे समय पेश की है जबकि कोविड-19 संकट के मद्देनजर तमाम संगठन वर्चुअल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि संवाद कर्मचारियों और अंशधारकों के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप एप है। यह एप सुझाव, जानकारी या अनुभव साझा करने के वर्चुअल मंच के रूप में काम करेगी।

प्रमुख खबरें

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा