हम सब पर है दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने का दायित्व, पर्व और त्योहार इसी का हिस्सा: योगी आदित्यनाथ

By अनुराग गुप्ता | Nov 08, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में सोमवार को 64 करोड़ लागत की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भारत की जय और वंदे मातरम का नारा लगवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विरासत का देश है और हर हाल में दुनिया की सबसे प्राचीन विरासत को सुरक्षित और संरक्षित करने का दायित्व भी हम सबपर है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा की तरह कदम बढ़ाया है। इसका सिलसिला है कश्मीर में 370 की समाप्ति और अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण। 

इसे भी पढ़ें: कैराना की संकरी गलियों से योगी का बड़ा संदेश, बच्ची से बात करते हुए कहा- डरना मत... बाबा के बगल में बैठी हो 

रामपुर में 147 भू-माफिया पर हुई कार्रवाई इसी बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के कार्य में कोई भेदभाव नहीं लेकिन तुष्टिकरण के नाम पर सुरक्षा से भी कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। रामपुर जनपद में 147 भू-माफिया पर कार्रवाई हुई है। जिसमें 640 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाद के शासन की योजना का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और समाज के हर तबके के लोगों को लाभ देने का विकास हुआ है। 1,70,000 परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय उपलब्ध कराए गए। 5,262 गरीबों को मकान उपलब्ध कराया गया। यहां सुने पूरा संबोधन:-

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की