Trump-Modi Talks | 'हम सब आपसे प्यार करते हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पीएम मोदी को बताया अपना 'खास दोस्त'

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2026

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बढ़ती नजदीकी एक बार फिर वैश्विक पटल पर चर्चा का विषय बनी हुई है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी हालिया फोन कॉल को 'बेहद शानदार' करार दिया। ट्रंप ने मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह मेरे मित्र हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।’’ ट्रंप ने मंगलवार को मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार साझा किए थे, जहां अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है।

इसे भी पढ़ें: USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

अमेरिका और ईरान ने सात अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। इस युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग बंद कर दिए हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम संकरा रास्ता है। ट्रंप और मोदी के बीच मंगलवार को बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए Team India का 'मास्टरप्लान', South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

 

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, 40 मिनट तक चली बातचीत का समापन ट्रंप ने मोदी से यह कहते हुए किया, ‘‘हम सब आपसे प्यार करते हैं।’’ मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच दूसरी बातचीत थी।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ