By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आसियान -इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और आसियान देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा मानना है कि 21वीं सदी इंडिया और आसियान देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और आसियान की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 10 वर्षों में हमारा आसियान क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार लगभग दो गुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत ने 7 आसियान देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है और जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम शांतिप्रिय देश हैं, एक-दूसरे की राष्ट्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करते हैं और हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरा मानना है कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की सदी है। आज, जब स्थिति है दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव के बीच, भारत और आसियान की दोस्ती, सहयोग, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।