हम सब डिजिटल डेमोक्रेसी युग की ओर हैं : प्रो. संजय द्विवेदी

By दिनेश शुक्ल | Jun 07, 2020

जगदलपुर। जिस युग में जी रहे हैं वो डिजिटल डेमोक्रेसी का युग है। सूचना के समग्रता के बीच संवाद को नया स्वरूप मिला है। उसका रूप ही डिजिटल मीडिया है। यह कहना है माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति, लेखक व मीडिया चिंतक प्रो. संजय द्विवेदी का। रविवार को नये दौर में डिजीटल मीडिया विषय पर फेसबुक लाइव वेबिनार 'बस्तर टॉक' के दौरान उन्होनें बतौर वक्ता यह बात कही। प्रो. द्विवेदी ने  कहा कि जिस तरह से जीवन में सूचनाओं का प्रभाव बढ़ा है। जिससे हम सब थोड़े भ्रमित भी है कि आखिरकार सत्य और असत्य में फर्क कैसे समझा जाये। जीवन के अकेलेपन की शून्यता को डिजीटल मीडिया ने कम किया है, फिर भी हम अकेले हैं। हमें समाज के साथ और मजबूती से जुड़ना होगा। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 12 जिलों में बेंचेगी शराब, शराब ठेकेदारों ने सरेंडर की शराब दुकानें

उन्होंने कहा कि समाज जीवन आप निरंतर गतिमान होते है तो आपकी विचारशीलता को समाज के हर वर्ग का पूर्ण समर्थन मिलने लगता है। ऐसे ही बस्तर की आवाज को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव, पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप, पूर्व स्व.महेंद्र कर्मा और लेखक लाला जगदलपुरी जैसे महान विभूतियों ने स्वर दिया है। जिनके कार्यो की चर्चा मीडिया के हर माध्यमों में है। उन्होंने कहा कि जीवन में डिजीटल मीडिया से पारदर्शिता आई है। हम एक दूसरे से इसी के जरिये जुड़ रहे है। हमें इस नवीन माध्यमों को और मजबूत करके सकारात्मक समाज गढ़ने की जरूरत है। इस वेबिनार में श्रीनिवास मद्दी, शेषनारायण तिवारी, संजय पाण्डेय, जीएस मनमोहन यंशवत गोहिल, लोकेन्द्र सिंह, दीपा कुमार, मीता उज्जैनी सहित देश भर प्रतिभागी जुड़े। संचालन वर्षा मेहर व सहयोग अतुल प्रधान का रहा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद