भारत-चीन विवाद के बीच बोले राहुल, बॉर्डर पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का कर रहे सामना

By अनुराग गुप्ता | Sep 21, 2021

लद्दाख। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन के बीच तनातनी का माहौल है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'चीन के लद्दाख के पास तैनात किए गए हथियारों' वाली एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि बॉर्डर पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का सामना कर रहे हैं। इसे नजरअंदाज करने से काम नहीं चलेगा। 

एलएसी पर जारी विवाद को समाप्त करने के लिए भारत और चीन के बीच में 12 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। कुछ स्थानों पर पहले की स्थिति बहाल हो चुकी है। जबकि कुछ इलाकों पर अभी भी तनातनी का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- सिद्धू पर लगे आरोप गंभीर, सोनिया-राहुल गांधी चुप क्यों? 

आपको बता दें कि चीन एलएसी और लद्दाख के पास स्थित शिनजियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक्‍ट के ऊंचाई वाले स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन की पीएलए सैन्य अभ्यास के साथ-साथ नाइट ड्रिल भी कर रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार के मुताबिक चीन अपने सैनिकों को अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों का प्रशिक्षण देना चाहता है। 

प्रमुख खबरें

Jammu के खौर सेक्टर में सेना की बड़ी कार्रवाई, Pakistan का Chinese Drone मार गिराया

Shaheed Udham Singh की शहादत पर बोले CM Bhagwant Mann, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का Punjab बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता

Goan Architecture और विरासत के संरक्षण पर Delhi में मंथन, CM Pramod Sawant बोले- विकास के साथ परंपरा भी जरूरी

Delhi-NCR में Monsoon की दस्तक के साथ H1N1 Cases में उछाल, Doctors ने Respiratory Infection पर दी चेतावनी