हमारा सामना भारत के दुश्मनों से है, चुनाव से पहले बीजेपी पर स्टालिन का तीखा हमला

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे भारत और मानव जाति का दुश्मन करार दिया। पार्टी कैडरों को हाल ही में जारी पार्टी घोषणापत्र के बारे में बताते हुए और 21 डीएमके उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगने के लिए लिखे गए पत्र में एमके स्टालिन ने कहा कि आगामी संसदीय चुनावों में हम जिन दुश्मनों का सामना करेंगे, वे न केवल हमारे राजनीतिक दुश्मन हैं, बल्कि वे हैं भारत के दुश्मन। भारतीय संविधान के दुश्मन। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के दुश्मन। भारत के बहुलवाद और धर्मनिरपेक्षता के दुश्मन। संघवाद के दुश्मन। संक्षेप में मानव जाति के दुश्मन।

इसे भी पढ़ें: कुछ मौजूदा सांसद रिपीट, महिला कैंडिडेट पर भी जोर, DMK ने अपनी 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में किसे कहां से उतारा

एमके स्टालिन ने बुधवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें पुडुचेरी को राज्य का दर्जा, एनईईटी परीक्षा पर प्रतिबंध, मुख्यमंत्री को राज्यपाल नियुक्त करने की शक्ति देने सहित अन्य वादे किए गए। स्टालिन ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए अपनी बहन कनिमोझी की भी प्रशंसा की है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची की भी घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल