विपक्ष की रैली में बोले हार्दिक पटेल, चोरों के खिलाफ लड़ रहे हैं हम लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

कोलकाता। गुजरात में पाटिदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कोलकाता में विपक्ष की रैली के दौरान कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ‘गोरों’ के खिलाफ लड़ने की अपील की थी और हम ‘चोरों’ के खिलाफ लड़ रहे हैं। शहर के ब्रिगेड परेड मैदान में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने उक्त बात कही।

युवा गुजराती नेता ने सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। जैनसैलाब की ओर इशारा करते हुए पटेल ने कहा कि यह संकेत है कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है।

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल